top of page

विशिष्ट आयोजन

वर्तमान सन्दर्भो में समिति, हिन्दी के प्रसार के साथ साथ सभी भारतीय भाषाओ के बीच सम्वाद प्रक्रिया आरम्भ कर भाषायी समन्वयन तथा सूचना तकनीक के क्षेत्र में हिन्दी के प्रयोग को बढावा देने की दिशा में काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु समिति ने  कई कार्यशालाए आयोजित की है।

आचार्य विनोबा भावे एवं महादेवी वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हिन्दी की वैज्ञानिक और तकनीकी पुस्तकों की राष्ट्रीय प्रदर्शिनी का आयोजन सन्‌ १९५८ में।

 

 

समिति से जुड़े प्रबुद्वजनों ने बहुत पहले यह महसूस कर लिया था कि देश विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में तभी तीव्रता से आगे बढ  सकता है जब इस क्षेत्र में शिक्षा हिन्दी के माध्यम से दी जाए. इसी विचार के तहत सन्‌ १९५८ में समिति ने हिन्दी में लिखी वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों की पुस्तकों की एक राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की. इसमें सर्वश्री विष्णु प्रभाकर,महादेवी वर्मा, शिवमंगल सिंह सुमन और लोकसभा अध्यक्ष मा.वि.मावलंकर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

bottom of page